आप भी दिल्ली घूमने का प्लान कर रहें हैं, तो आज की खबर आपके लिए जरूरी हो सकती हैं। आज हम आपको दिल्ली के उन जगहों के बारे में बताने वाले है, जो आप आने वाले दिनों में घूम सकते है, क्योंकि अब देश में त्यौहार का मौसम शुरू होने वाला है और एसे में राजधानी दिल्ली में एक अलग ही मजा आता हैं। त्यौहार के समय आप दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं, जो काफी ही मनमोहक और दिलचस्प होता हैं।
जन्माष्टमी
आने वाले दिनों में देश श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मानने वाला हैं। ऐसे में आप दिल्ली में हैं तो इस्कॉन जा सकते हैं। दिल्ली के लोग नेहरू प्लेस के पास वाला इस्कॉन टेंपल ज्यादा पसंद करते हैं और आपका कहीं और भी घूमने का मन हैं तो आप दिल्ली से 2 से 3 घंटो की दूरी पर मथुरा भी घूम सकते है, जहां कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाता हैं।
वैसे आपको दिल्ली के हर गली, घर मे इस महोत्सव का अपना अलग ही पहचान हैं, जिसमें मटकी फोड़ और अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
नवरात्रि
अगले महीने देश में नवरात्रि की धूम रहने वाली हैं। देश के हर में नवरात्रि महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता हैं। लेकिन आप दिल्ली में है, तो आप सीआर पार्क घूम सकते हैं। इस जगह बड़े ही धूमधाम से दुर्गा और काली पूजा मनाई जाती हैं।
इसके साथ ही आप कालका जी मंदिर और झंडेवालन मंदिर, छतरपुर मंदिर भी घूम सकते हैं। ये सभी जगह नवरात्रि महोत्सव में दिल्ली के अंदर घूमने के सबसे अच्छे जगह माने जाते हैं।
गणेश चतुर्थी
आप भी गणेश चतुर्थी के मौके पर दिल्ली में हैं और कहीं घुमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप गणेश मंदिर कनॉट प्लेस, श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर (मयूर विहार), श्री सिद्धि विनायक मंदिर (द्वारका) जा सकते हैं। इन जगहों पर जानें के बाद आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा।
इस समय में आप भी दिल्ली में कहीं जानें के बारें में सोचते हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता हैं।इसके बाद आप दिल्ली के अलग-अलग मंदिर जा सकते हैं, जो काफी ही मनोरम होता हैं।
ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी
आने वाले दिन में देश के अन्दर ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी को त्योहार मनाने वाले हैं। इस साल 28 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन, बारा वफ़ात मनाया जाएगा और इस मौके पर आप नई दिल्ली में है, तो आप जामा मस्जिद घुम सकते हैं और इस दिन आपको दिल्ली के चादंनी चौक मार्केट में एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।