द केरल स्टोरी पर विवाद सभी को पता है, पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही थी | खबरों में द केरल स्टोरी को बॉयकॉट करने की भी बात की जा रही थी | कई राज्यों ने इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया था और सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया | जिसके बाद कुछ राज्यों में ढील बरती गयी | लेकिन अब एक और फिल्म के ऊपर विवाद खड़ा हो गया है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म है द क्रिएटर सृजनहार। दरअसल आरोप है कि फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में नारेबाजी और हंगामा किया गया।
आखिर क्या है विवाद?
आपको बता दें कि द क्रिएटर सृजनहार फिल्म 26 मई, 2023 को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई । दरअसल हिंदूवादी संगठन बजरंग दल फिल्म का विरोध कर रहा है। बजरंग दल का आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया । बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है । बजरंग दल के सदस्यों ने फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाने की मांग की है ।
निर्माताओं ने विरोध के लिए क्या कहा?
वहीं फिल्म के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि हमने फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी धमकी से नहीं डरता | उन्होंने कहा कि उन्हें अपने धर्म से प्यार है और मैं इसमे कुछ नहीं कर सकता। बता दें कि द क्रिएटर सृजनहार के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी और राजू पटेल हैं। वहीं फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है। ये फिल्म 26 मई, 2023 को देशभर के 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



