भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए संसद भवन में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित करने के प्रतीक स्वरूप प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपे गए पवित्र सेंगोल को स्थापित किए जाने के फैसले को एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। नड्डा ने कहा- यह उत्तर से दक्षिण तक भारत के भावनात्मक और आध्यात्मिक एकीकरण पर भी जोर देता है।
संसद से बेहतर कोई जगह नहीं
नड्डा ने कहा कि सेंगोल के लिए नई संसद से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा- नए संसद भवन में संगोल स्थापित करने का प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय एक ऐतिहासिक महत्व रखता है।
नैतिक अधिकार को प्रतिबिंबित
यह राष्ट्रीय महत्व का भी प्रतीक है। सेंगोल शासन करने के लिए सर्वोच्च नैतिक अधिकार को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई सेंगोल सौंपने की घटना को याद करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव से अधिक उपयुक्त अवसर नहीं हो सकता था।


Download Android App
Download iOS App



