राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद संजय सिंह संसद परिसर में ही इंडिया के सांसदों के साथ धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार को चैलेंज किया।देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में बीते ढाई महीने से हिंसा जारी है जिसको लेकर संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। इस हंगामे के बीच सोमवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह को निलंबित किया गया।
एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए भी नजर आए सांसद
सांसद संजय सिंह ने अपने साथी सांसदों के साथ धरने के बारे में बोलते हुए कहा कि ये धरना पूरी रात चलेगा।इस दौरान रात के 12 बजे ये सांसद सर पर बांध कफन जो निकले, बिन सोचे परिणाम रे भईया का गाना गाते हुए एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए भी नजर आए।
‘इंडिया’ के नेताओं ने निलंबन के खिलाफ दिया धरना
वहीं, संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ नवगठित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सांसदों ने रात भर धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।विपक्षी नेताओं का यह धरना सोमवार को शुरू हुआ और उन्होने बताया कि यह धरना मंगलवार रात को भी जारी रह सकता है।
गांधी प्रतिमा का पास दिया जा रहा धरना
इस सवाल के जवाब में मंगलवार की सुबह बैठे हुए इन सांसदों ने कहा कि हम लोग कल से संसद की गांधी प्रतिमा का पास बैठे हुये है। हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगें। उन्होंने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है इसके बावजूद वह राज्य में हिंसा रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम को संसद में बयान देना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर में बेटियों के साथ क्या हुआ यह पूरे देश ने देखा, उन्होंने कहा कि केंदफर सरकार बताए कि उनकी सरकार के बेटी बचाओ नारे का क्या हुआ।


Download Android App
Download iOS App



