IRCTC की वेबसाइट हुई डाउन, टिकट बुक नहीं कर पा रहे लाखों लोग, जानें क्या है वजह

Summary :

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरुरी सूचना सामने आई है।बता दें सुबह करीब 10 बजे से ट्रेन की टिकट बुकिंग वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन चल रही है।जिसकी वजह से रेल सफर के लिए टिकट बुक कराने वाले लोगों को समस्या आ रही है।जिस पर तकनीकी टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।

आईआरसीटीसी का कहना है कि कुछ वक्त में ही यह समस्या खत्म हो सकती है। फिलहाल IRCTC की ओर से कस्टमर केयर नंबर दिए हैं, जिन पर कॉल करके ग्राहक अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं। ये नंबर हैं-  14646,0755-6610661 & 0755-4090600। इसके अलावा etickets@irctc.co.in पर मेल भी किया जा सकता है।
मेंटनें ऐक्टिविटी के चलते ई-टिकट सर्विस उपलब्ध नहीं
आपको बता दें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करने पर नोटिफिकेशन दिखता है। इसमें बताया गया है कि मेंटनें ऐक्टिविटी के चलते ई-टिकट सर्विस उपलब्ध नहीं है। कुछ समय बाद प्रयास करें। टिकट कैंसलेशन के लिए कस्टमयर केयर नंबर भी दिए गए हैं। इस बारे में IRCTC ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ने बताया, ‘तकनीकी कारणों से हमारी टिकट सेवा उपलब्ध नहीं है। समस्या को हल के लिए हमारी तकनीकी टीम जुटी हुई है। जैसे ही यह समस्या खत्म होती है, हम आप लोगों को सूचित करेंगे।’

Desk Team