BSF ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ में तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, पाक तस्कर को मार गिराया

Summary :

जम्मू एवं कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में सतर्क बीएसएफ जवानों द्वारा नार्को तस्करी की कोशिश को विफल करने के बाद एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जम्मू एवं कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में सतर्क बीएसएफ जवानों द्वारा नार्को तस्करी की कोशिश को विफल करने के बाद एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने कहा, 24/25 जुलाई की मध्यरात्रि में, सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया, जब वह रामगढ़ सीमा क्षेत्र के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
इलाके की प्रारंभिक तलाशी के दौरान तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थों के चार पैकेट (लगभग 4 किलोग्राम वजन) पाए गए। बीएसएफ ने कहा कि इलाके की तलाशी जारी है

Desk Team