उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस कारण छह लोगों की मौत हो गई। सिकंदरा थाना इंचार्ज नीरज शर्मा ने बताया कि यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने कट पर हुआ।
HIGHLIGHTS
- आगरा में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर
- छह लोगों की मौत
- स्कूटी वाले को बचाने की चक्कर में ऑटो ट्रक के सामने आया
ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकिज से सिकंदरा की ओर जा रहा था
उन्होंने बताया कि एक स्कूटी वाले को बचाने की चक्कर में ऑटो ट्रक के सामने आ गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ऑटो सवार लोगों की शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो दो ट्रक के बीच में फंस गया। ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकिज से सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहनों की कतार थी। उसी समय ऑटो एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकला। ऑटो के आगे भी ट्रक था। आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो दो ट्रकों के बीच में बुरी तरह फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दब गए। राहगीरों और चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। बाद में पुलिस ने ऑटो को साइड कराने के बाद जाम खुलवाया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



