AIMIM चीफ ओवैसी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- आप लोगों ने ही हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की है

Summary :

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार बोला।

हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार बोला। राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमें एक बार फिर से हिंदुओं का राज लाना है, क्योंकि देश में 2014 से हिंदुत्वादियों का राज चल रहा है। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल पर तीखा निशाना साधा और कहा कि आप लोगों ने ही हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की है। 

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके राहुल को घेरा  
राहुल गांधी के इस एलान पर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “राहुल और कांग्रेस ने हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की है। अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुओं को सत्ता में लाना 2021 में एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ एजेंडा हो गया है। वाह! भारत सभी भारतीयों का है। केले हिंदू का नहीं है। भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उन लोगों का भी जो धर्म में विश्वास नहीं रखते।” 
मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं- राहुल  
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा, देश में दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व। हिन्दू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। 

नीतीश कुमार ने एक बार फिर की बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग, नीति आयोग को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता ढूंढने में लगा देता है। सत्ता के लिए वह कुछ भी कर देता है। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ताग्रह है वह सत्ता के लिए किसी को मार देगा, कुछ भी कर देगा। हिंदू डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता।  
हिंदुत्ववादियों को सत्ता से बाहर कर हिंदुओं को वापस लाने की जरूरत 
कांग्रेस नेता ने कहा, ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। और वे 2014 से सत्ता में हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को सत्ता से बाहर करने और हिंदुओं को वापस लाने की जरूरत है। 

Desk Team