Air Asia Flight: एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Summary :

एयर एशिया की लखनऊ से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसके पीछे का कारण ये था कि उड़ान भरते ही फ्लाइट से पक्षी टकराया था।

एयर एशिया की लखनऊ से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसके पीछे का कारण ये था कि उड़ान भरते ही फ्लाइट से पक्षी टकराया था। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर लखनऊ एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकरी के मुताबिक फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य रवाना किया जा रहा है।
इस घटना के बाद यात्री डरे हुए हैं। कुछ लोगों ने एयर लाइन प्रशासन पर लावरवाही बरतने का आरोप लगाया है। यात्रियों की शिकायत है कि कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इस  विमान में क्रू मेंबर सहित 180 की संख्या में लोग सवार थे। 
बता दें कि विमान से पक्षियों का टक्कर का ये कोई एकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई केस सामने आए हैं। जिनकी बजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई हो। आमतौर पर ऐसी घटनाएं तब आती हैं जब विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा होता है।
 

Desk Team