शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। ऐसे में हमेशा ही बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स को कोसने वाले देशद्रोही एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके के बोल भी बदल गए हैं। केआरके हमेशा ही अपने विवादित ट्वीट के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर इन दिनों वहीं केआरके शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे।

जब से किंग खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब केआरके ट्वीट करके फिल्म और शाहरुख खान की तारीफ न कर रहे हों। फिल्म के 4 सौ करोड़ कमाते ही एक बार फिर कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड निर्माताओं को सख्त हिदायत दे डाली है।

केआरके ने ट्वीटर के जरिए पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बॉलीवुड फिल्म मेकर्स को कुछ ऐसा कह दिया है कि अभिनेता का ट्वीट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और खूब सुर्खिया बटोर रहा है। दरअसल, केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ से बॉलीवुड को रफ्तार मिली है। अब इस रफ्तार को बनाए रखना फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारी है। अगर वे अच्छी फिल्मों के साथ इसे बरकरार नहीं रख पाते हैं तो वे जनता को दोष नहीं दे सकते।’

जैसे ही केआरके ने पठान की तारीफ में कुछ कहा वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर अपनी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ केआरके की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं तो कुछ उनकी बात से सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आजकल ‘पठान’ को लेकर हमें आपके ट्वीट का इंतजार रहता है। हमें ज्यादा से ज्यादा अपडेट करते रहिए।’



वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आमिर और करण जौहर ने पैसे दिए होते तो उनके लिए भी आप ऐसे ही ट्वीट कर रहे होते।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘रुको जरा, सब्र करो, अभी तो ‘जवान’ भी बाकी है मेरे दोस्त।’ इस तरह के कॉमेंट केआरके के ट्वीट पर देखने को मिल रहे हैं।

शाहरुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम भी अहम किरदार मंई हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म ने चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 221.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



