भाजपा नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है।
दिल्ली-मुंबई-यूपी और गुजरात होंगे टार्गेट
उसने आधिकारिक तौर पर धमकी दी कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमने करने के लिए तैयार है। साथ ही उसने कहा कि जल्द ही बीजेपी का अंत होगा।
अलकायदा ने दी भारत में आत्मघाती हमले की धमकी
आपको बता दे कि , न्यूज चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी पर उठे विवाद के बीच आतंकी संगठन ने हमले की धमकी देते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है, हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ा सकें जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, कोई शांति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचाएगी।
गौरतलब है कि पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने रविवार को पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था।
वहीं ,नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाला दिया था। नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड थे। ये मामला तब शुरू हुआ था जब 27 मई को नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल के डिबेट में हिस्सा लिया था। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद पर चर्चा की जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



