नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBECS) ने दिल्ली में होने वाले आगामी G-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – सुपर स्पेशलिटी (NEET-SS) 2023 को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 8 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक दिल्ली में लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण NEET-SS 2023 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें की NEET SS 2023 की परीक्षा पहले 9 सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित होने वाली थी।
जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान
देशभर में डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही एनबीईएमएस वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। इस सम्मेलन के तुरंत बाद ही परीक्षाओं के आयोजन के कयास लगाए जा रहे है। जिसके बाद इन परीक्षाओं का कुशलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सकें।
तीन दिनों तक राजधानी का ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
18वां G-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर, 2023 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा| और परिणामस्वरूप दिल्ली में यात्रा प्रतिबंध लागू होंगे। “भारत में 9 और 10 सितंबर, 2023 को होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन और उसके परिणामस्वरूप यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर, जो अब 8 सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक दिल्ली में लागू होंगे। विभाग की तरफ से आधिकारिक बयान जारी करके इसकी घोषणा की। NEET-SS 2023 का आयोजन, जिसे पूरे देश में 9 और 10 सितंबर, 2023 को आयोजित करने की घोषणा की गई थी, उसे स्थगित कर दिया गया है,”


Download Android App
Download iOS App



