कांग्रेस के सात लोकसभा सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए निचले सदन में बुधवार को कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके। इस दौरान सदन के सुचारू संचालन को लेकर संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई।
राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक 2 बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा में भी कार्यवाही रही बाधित
बैठक के बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 7 लोकसभा सांसदों का निलंबन वापस ले लिया है। सदन में खराब बर्ताव के चलते उन्हें निलंबित किया गया था। वही आज संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा होने की उम्मीद है।
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शाम करीब 5.30 बजे इस पर जवाब देंगे।


Download Android App
Download iOS App



