देश में कोरोना ने अपना जो प्रकोप बरपाया था उसे कोई नहीं भूला सकते हैं, कोरोना वायरस ने देश में लगभग हर किसी को अपनी चपेट में लिया था। जिसके बाद सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से इसपर काबू पाया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। इसपर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिजोरम, पुड्डुचेरी और सिक्किम में सक्रिय मामलों में दो-दो मामलों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में सक्रिय मामलों में एक-एक मामले की वृद्धि हुई है। वहीं, देश के अन्य राज्यों एवं केंद, शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है या फिर उनकी संख्या स्थिर पाई गई है।
वायरस से महज दो मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस से महज दो मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान केरल और उत्तर प्रदेश में इस महामारी से ग्रसित एक-एक मरीज ने जान गंवाई है।इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 403 लोगों को टीका लगाया गया है। देश में अब तक 2,20,67,37,729 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
संक्रमितों की संख्या 65 और बढ़कर 4,49,94,097
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 65 और बढ़कर 4,49,94,097 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 27 घटकर 1,579 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ 90 बढ़कर 4,44,60,613 तक पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ बढ़कर 5,31,905 तक पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



