26 जनवरी को हुई गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल सर्वश्रेष्ठ माचिर्ंग टुकड़ी और झांकियों की घोषणा सोमवार को की गई। इसमें गृह मंत्रालय से जुड़े सीआरपीएफ की माचिर्ंग टुकड़ी और सशस्त्र बलों की झांकी ने भी पुरस्कार जीते हैं। इस मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी और सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की है।
अमित शाह ने सबसे पहले सीआरपीएफ को बधाई देते हुए कहा कि सीआरपीएफ ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 में अनुशासन और वीरता का शानदार प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि उन्होंने मोस्ट लाइक्ड माचिर्ंग कॉन्टिजेंट कैटेगरी में पहला पुरस्कार जीता है। जय हिन्द
सशस्त्र पुलिस बलों की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के तौर पर चुना
गृहमंत्री ने सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड 2023 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के बीच आयोजित सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने के लिए सीएपीएफ की टीम को बधाई।
गौरतलब है कि सोमवार को जारी की गई विजेताओं की सूची में जजों और जनता के पोल दोनों ही आधार पर सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की माचिर्ंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ माचिर्ंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। वहीं नागरिक पोल के आधार पर मंत्रालय और विभागों की श्रेणी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के तौर पर चुना गया।


Download Android App
Download iOS App



