”आपकी मुंसिफगीरी से सदन नहीं चलेगा, मैं तय करूंगा…”, लोकसभा में राहुल के चैलेंज पर चीख पड़े शाह; महुआ मोइत्रा का भी हुआ मुंह बंद

Amit Shah on Rahul Gandhi

Amit Shah on Rahul Gandhi: पिछले आठ दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। इसी दौरान बुधवार को लोकसभा में कार्यवाही में गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। इस बहस ने माहौल को देखते-देखते और नाटकीय बना दिया। कहानी यहां से शुरू होती है जब लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह भाषण दे रहे थे उसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल ने गृह मंत्री के भाषण को बीच में रोककर कथित वोट चोरी के मुद्दे पर उनसे बहस करने की चुनौती दी। यह बहस तब हुई जब सदन में चुनावी सुधारों पर चर्चा जारी थी।

Amit Shah News: SIR पर राहुल के चैलेंज पर आंख लाल-पीला किए अमित शाह

लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि विपक्ष विशेष गहन संशोधन विधेयक (SIR) को इसलिए लेकर चिंतित है क्योंकि इससे उन अवैध प्रवासियों के नाम हट सकते हैं जो विपक्ष को वोट देते हैं। उनकी बात के बीच में ही राहुल गांधी ने टोकते हुए शाह को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस की चुनौती दी, जिससे सदन का माहौल और गर्म हो गया। गांधी ने कहा, “मैं आपको मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस की चुनौती देता हूं।” इस पर शाह ने तुरंत पलटकर कहा कि गांधी यह तय नहीं कर सकते कि वह क्या बोलेंगे। उन्होंने कहा, “उन्हें धैर्य रखना सीखना चाहिए। मैं अपने भाषण का क्रम और विषय खुद तय करूंगा।”

Amit Shah on Rahul Gandhi
Amit Shah on Rahul Gandhi

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मुद्दा गरमाया

बता दें कि साल की शुरुआत में राहुल गांधी ने तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में कथित रूप से मतदान में गड़बड़ी कराई। गांधी के हस्तक्षेप के बावजूद शाह अपने बयान पर अडिग रहे और कांग्रेस पर और भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने गांधी द्वारा उठाए गए ‘हाइड्रोजन बम’ वाले आरोप को महज़ ‘वोट चोरी’ का माहौल बनाने की कोशिश बताया। शाह ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ परिवार पीढ़ियों से ‘वोट चोर’ रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना था। विपक्षी शोरगुल के बीच उन्होंने कहा, “जब दो बड़े बोल रहे हों, तब बीच में नहीं बोलना चाहिए।”

Amit Shah on Rahul Gandhi
Amit Shah on Rahul Gandhi

Amit Shah on Rahul Gandhi: अमित शाह ने कांग्रेस पर 3 ‘वोट चोरी’ के लगाए आरोप

1. पहला आरोप: स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 28 वोट मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ 2 वोट मिले, फिर भी नेहरू प्रधानमंत्री बने—इसे शाह ने ‘पहली वोट चोरी’ बताया।

2. दूसरा आरोप: इंदिरा गांधी पर— जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1975 में चुनावी गड़बड़ी के कारण उनके चुनाव को रद्द किया, तब उन्होंने आपातकाल लगाकर खुद को सुरक्षा प्रदान की। बाद में चुनाव कानूनों में बदलाव के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया।

3. तीसरा आरोप: सोनिया गांधी के नाम पर— शाह ने कहा कि यह मामला अब दीवानी अदालत में है कि 1980-81 में भारतीय नागरिक बनने से पहले उनका नाम मतदाता सूची में कैसे दर्ज हुआ। मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने इस संबंध में नोटिस जारी किया। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि नाम दर्ज होने के बावजूद सोनिया गांधी ने कभी मतदान नहीं किया।

ये भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में 5 जिंदा जले, 10 सेकंड में सिपाही अशरफ का पूरा परिवार खत्म; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।