कोरोना वायरस के डर की वजह से अमित शाह की हैदराबाद रैली स्थगित

Summary :

कोरोना वायरस के डर की वजह से भाजपा को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली को स्थगित करने को मजबूर होना पड़ा है। इस रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 मार्च को संबोधित करने वाले थे।

कोरोना वायरस के डर की वजह से भाजपा को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली को स्थगित करने को मजबूर होना पड़ा है। इस रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 मार्च को संबोधित करने वाले थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने बुधवार को कहा कि सीएए के समर्थन में प्रस्तावित रैली को टाल दिया गया है। 
शाह व अन्य भाजपा नेताओं का शहर के मध्य में एलबी स्टेडियम में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था।
 
भाजपा के तेलंगाना के मुख्य प्रवक्ता के.कृष्णसागर राव ने कहा कि रैली के लिए नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। 
देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। तेलंगाना ने दो मार्च को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

Shera Rajput