ISRO युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम : पंजीकरण गुरुवार तक चलेगा , अब तक 1,53,000 आवेदन

Summary :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका-20) के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च को शाम के 6 बजे बंद हो जाएंगे। इसरो के मुताबिक, अब तक 1,53,000 आवेदन आए हैं।

मंगलवार को किए गए एक ट्वीट में इसरो ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने 23 फरवरी को मन की बात में युविका 2020 का जिक्र किया, जिसके बाद आवेदनों की संख्या 74,000 से बढ़कर 1,53,000 हो गया।’
 
आवेदन की आखिरी तिथि 5 मार्च को शाम कि 6 बजे तक है। 
इसरो ने पिछले साल इस कार्यक्रम को शुरू किया था और इसका दूसरा संस्करण मई 2020 को रखा गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी जानकारी देना है। 
यह कार्यक्रम अंतरिक्ष गतिविधियों में ्नरुचि रखने वाले युवा छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
इसरो के अनुसार, यह कार्यक्रम मई में गर्मियों की छुट्टियों में होगा, जिसमें आमंत्रित वार्ता, मशहूर वैज्ञानिक अपना अनुभव साझा करेंगे, लैब दौरा, विशेषज्ञों के चर्चा के लिए विशेष सत्र, प्रैक्टिकल और फीडबैक सत्र शामिल होगा। 
जो छात्र अपनी कक्षा 8 की पढ़ाई का सत्र (2019-20) में पूरा कर चुके हैं और अभी कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस कार्यक्रम के योग्य हैं। 
चयन की प्रक्रिया कक्षा 8 के शैक्षणिक प्रदर्शन और अतिरिक्त गतिविधियों के आधार पर होगा। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम : पंजीकरण गुरुवार तक चलेगा 
चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस )। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका-20) के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च को शाम के 6 बजे बंद हो जाएंगे। 
इसरो के मुताबिक, अब तक 1,53,000 आवेदन आए हैं। 
मंगलवार को किए गए एक ट्वीट में इसरो ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने 23 फरवरी को मन की बात में युविका 2020 का जिक्र किया, जिसके बाद आवेदनों की संख्या 74,000 से बढ़कर 1,53,000 हो गया।’
 
आवेदन की आखिरी तिथि 5 मार्च को शाम कि 6 बजे तक है। 
इसरो ने पिछले साल इस कार्यक्रम को शुरू किया था और इसका दूसरा संस्करण मई 2020 को रखा गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी जानकारी देना है। 
यह कार्यक्रम अंतरिक्ष गतिविधियों में ्नरुचि रखने वाले युवा छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
 
इसरो के अनुसार, यह कार्यक्रम मई में गर्मियों की छुट्टियों में होगा, जिसमें आमंत्रित वार्ता, मशहूर वैज्ञानिक अपना अनुभव साझा करेंगे, लैब दौरा, विशेषज्ञों के चर्चा के लिए विशेष सत्र, प्रैक्टिकल और फीडबैक सत्र शामिल होगा। 
जो छात्र अपनी कक्षा 8 की पढ़ाई का सत्र (2019-20) में पूरा कर चुके हैं और अभी कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस कार्यक्रम के योग्य हैं। 
चयन की प्रक्रिया कक्षा 8 के शैक्षणिक प्रदर्शन और अतिरिक्त गतिविधियों के आधार पर होगा। 

Shera Rajput