अर्थव्यवस्था के लिए RBI द्वारा उठाए गए कदम PM मोदी के दृष्टिकोण को देते हैं मजबूती : अमित शाह

Summary :

अमित शाह ने कहा, मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड को दी गई 25000 करोड़ की क्रेडिट सुविधा का विस्तार करने का आरबीआई का निर्णय हमारे किसानों को बहुत मदद करेगा।

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कई बड़े ऐलान किए है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरबीआई द्वारा किए गए एलानों को भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को और मजबूत करने वाला बताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में एक मजबूत और स्थिर भारत की योजना बनाते समय लोगों के जीवन में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित हो सके। भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आज आरबीआई द्वारा उठाए गए कदम, पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को और मजबूत करते हैं। 


उन्होंने कहा, मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड को दी गई 25000 करोड़ की क्रेडिट सुविधा का विस्तार करने का आरबीआई का निर्णय हमारे किसानों को बहुत मदद करेगा। इसके साथ ही यह भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 15,000 करोड़ MSME और स्टार्टअप्स को वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा। एनएचबी को 10,000 करोड़ और बैंकों और एनबीएफसी के लिए तरलता के उपाय भी मदद करेंगे।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, इसी के साथ बाजार में नकदी संकट ना आए इसके लिए भी 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त इंतजाम की बात कही। 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए RBI ने 50 हजार करोड़ की मदद दी। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलमेंट को 25 हजार करोड़, स्मॉल इंडस्ट्री डेवलमेंट बैंक ऑफ इंडिया को 15 हजार करोड़ रुपये और नेशनल हाउंसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

Desk Team