Amritpal Singh case: कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुझे तो इस में साजिश की बू आ रही

Summary :

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी पुलिस लगातार कर रही है। अमृतपाल के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी पुलिस लगातार कर रही है।अमृतपाल के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।बता दें कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो खुलेआम धमकी देता है उसके खिलाफ कार्रवाई में इतना वक्त क्यों लग रहा है? उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा वार करते हुए कहा, मुझे तो इस में साजिश की बू आ रही है। 
Amritpal Singh Arrest Operation Openly Threatening Congress Mp Ranjeet  Ranjan Said On Amritpal Case I Smell Conspiracy Ann | 'खुलेआम धमकी देने वाले...',  अमृतपाल मामले पर कांग्रेस सांसद बोले- मुझे ...
दरअसल, इससे पहले खालिस्तानी संगठन के एक वकील ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ये भी कहा, पुलिस अमृतपाल का फर्जी एनकाउंटर कर सकती है।हालांकि, पुलिस का कहना है कि अमृतपाल अभी फरार है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास चल रही है।वहीं, रविवार देर रात अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। ये दोनों मर्सिडीज कार में पुलिस के सामने पहुंचे जिसे जब्त कर लिया है। 
Amritpal Singh Arrested Punjab Police Legal Advisor Of Waris Punjab De  Claims About Encounter | Amritpal Singh Arrest: वारिस पंजाब दे के वकील का  दावा- खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह का हो सकता
आपको बता दें पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि अमृतपाल जालंधर में छिपा बैठा है। पुलिस ने जिले के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी है। इसी के साथ अमृतपाल के गांव में भी नाकाबंदी की गई है।इतना ही नहीं राज्य की सुरक्षा के लिए इंटरनेट सेवा को पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद किया गया था जिसे अब 20 और 21 मार्च को दोपहर 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

Desk Team