Anju New Video: अंजू ने फोन पर पति अरविंद को धमकाया, कहा बच्चों को लेने भारत आउंगी

Summary :

भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन करके फातिमा ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है इसके बाद वो अपने असली रुप में आ गई है। दरअसल अंजू ने अब पाकिस्तान से भारत फोन करके अपने पति अरविंद को धमकाया है।

भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन करके फातिमा  ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है इसके बाद वो अपने असली रुप में आ गई है। दरअसल अंजू ने अब पाकिस्तान से भारत फोन करके अपने पति अरविंद को धमकाया है।  
अरविंद को जमकर दी गालियां
इस दौरान उसने अरविंद को जमकर गालियां दी और कहा कि मैं किस हद तक जा सकती हूं तू सोच भी नहीं सकते अंजू ने अरविंद को धमकी दी है कि वह अपने बच्चों के लिए भारत आएगी। दोनों के  बीच फोन पर हुई यह हॉट टॉक सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
अंजू ने कहा भारत आउंगी
अंजू ने अरविंद से कहा कि वह बच्चों के लिए भारत आएगी। उसके बाद अरविंद भी गुस्से में आग बबूला हो गया और उसने अंजू को जमकर फटकार लगाई। अरविंद को धमकाने पर उसने अंजू को खुब बातें सुनाई। 2 मीनट 55 सैकेंड का जो आडियो वायरल हो रहा है उसमें काफी गाली गलौच है। बहरहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
अंजू ने पाकिस्तान जाकर किया निकाह
बातचीत के दौरान दोनों के बीच बच्चों को लेकर खासी गरमागरमी हुई। अरविंद ने कहा बच्चे मेरे पास रहेंगे।  इस बातचीत के दौरान अरविंद कई बार यह कहता रहा कि वह उससे बात नहीं करना चाहता।लेकिन अंजू अपनी भड़ास निकालती रही। ।
 अलवर से बहाना करके निकली थी अंजू
आपको बता दें कि बीते दिनों अंजू अलवर से दो दिन के लिए घर से बाहर निकली थी उसने अपने पती से कहा था कि वो दो दिन में वापस आ जाएगी पर अंजू ने भारत से पाकिस्तान का सफर तैय करके अपने फेसबुक फ्रैंड से इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया। हालांकि पहले कहा गया की दोनों का निकाह नहीं हुआ है पर वीडियो सामने आने के बाद दोनों के निकाह की  बात सामने आई। कहा जा रहा है नरसुल्लाह से निकाह करने के बाद फातिमा को खुब सारे गिफ्ट मिल रहे है। ओर वो कह  रही है कि वो पाकिस्तान में सेफ है।

Desk Team