भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा घोषित भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दुबारा राष्ट्रीय सचिव (मंत्री) नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी और माननीय गृह मंत्री अमित भाई शाह जी को कोटि कोटि धन्यवाद। मेरे पिछले कार्यकाल के कार्यो को पसंद करते हुए मुझे जो दुबारा से संगठन में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है उनके मार्गदर्शन मे अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से करके हर प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने का हरसंभव प्रयास रहेगा।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अभी हाल ही में हुए पूर्वतोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने परचम फहराने का कार्य किया था उससे यह प्रतीत होता है की हर प्रदेश की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को भरपूर आशीर्वाद देने का कार्य किया है और आगे भी करके इस वर्ष कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावो में भी भाजपा को एतिहासिक जीत दिलवाएंगे। सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय टीम ने अहम जिम्मेदारी देकर बिहार का भी मान बढ़ाया है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की नई टीम के साथ तालमेल बिठाकर 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर सफलता के लिए कृत संकल्पित है। ऋतुराज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे स्वयं अपने को एक साधारण कार्यकर्ता मानते है। जिसके फलस्वरूप उनका हमेशा से यह प्रयास रहता है की हर कार्यकर्ता का सम्मान संगठन में उन्हें मिले और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने बिहार के लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आशा है जो प्यार और आशीर्वाद आपके द्वारा मुझे मिलते आया है वह मुझे आगे भी मिलता रहेगा।
राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने सभी का किया आभार
Summary :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा घोषित भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दुबारा राष्ट्रीय सचिव (मंत्री) नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए


Download Android App
Download iOS App



