केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को मीडिया बिरादरी को देश की अखंडता के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति सतर्क रहने और उन्हें जगह देने से बचने का आग्रह किया। ठाकुर ने कहा कि देश के भीतर से या विदेश से जाहिर की गई घटिया और अतार्किक राय देश की लोकतांत्रिक प्रकृति को नष्ट नहीं कर सकती।
भारत की अखंडता को खतरा कर सकती हैं उत्पन्न
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया बिरादरी से सतर्क रहने और ऐसी आवाजों और आख्यानों को जानबूझकर या अनजाने में जगह देने से बचने का आग्रह करता हूं, जो भारत की अखंडता को खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।’’
मंत्री जाने-माने मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी समारोह में विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि तथ्य महत्वपूर्ण होते हैं और राय स्वतंत्र होती है। ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं यहां इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमारे महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रकृति हमेशा एक तथ्य बनी रहेगी, भले ही देश या विदेश से कितनी ही घटिया और अतार्किक राय जाहिर की जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



