सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ब्रिटेन और इटली की चार दिन की यात्रा के लिए रवाना हो गए है। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है। इस दौरान वह इन देशों में अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।
जनरल नरवणे सोमवार से गुरुवार तक इन दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे और उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ने के उपायों पर चर्चा करना है है।यात्रा के पहले चरण में सेना प्रमुख सोमवार और मंगलवार को ब्रिटेन में रहेंगे जहां वह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और सेना प्रमुख के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह सेना की कई इकाइयों का भी दौरा करेंगे और परस्पर महत्व के विषयों पर विचारों का आदान -प्रदान करेंगे।
यात्रा के दूसरे चरण में वह बुधवार तथा गुरुवार को इटली में रहेंगे और वहां के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा सेना प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। सेना प्रमुख कैसीनो शहर में भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रोम में सामरिक महत्व के एक केंद्र का भी दौरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



