कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है। जिसे जनता का समर्थन भी मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी चर्चा तेज है। पार्टी के कई ऐसे वरिष्ठ नेता है, जो पद पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। सबसे अधिक नाम सामने शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों नेताओं में से कोई एक व्यक्ति ही कांग्रेस का अध्यक्ष बन सकता है। खासतौर पर गहलोत को अधिक लोगों का समर्थन है, क्योंकि वो गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है। जिन्हें नए अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।
26 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे गहलोत
वही, सोनिया से मिलने से पहले गहलोत ने बीते दिन अपने विधायकों से मुलाकात की थी। इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हुआ थे। इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर ही चर्चा होने वाली है। खबरों की माने तो गहलोत अध्यक्ष नहीं बनना चाहते है, उनका मानना है कि राहुल गांधी को ही ये पद मिलना चाहिए। लेकिन राहुल तैयार नहीं हो रहे है।
हालांकि, अगर राहुल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरेंगे तो गहलोत 26 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बता दें, गहलोत के अलावा शशि थरूर भी अध्यक्ष बनने की रेस में आगे है। उन्होंने इसके लिए सोनिया से मुलाकात की थी। लेकिन, खबरो की माने तो केरल कांग्रेस इकाई के अधिकांश नेता थरूर के इस फैसले से खुश नहीं है। वो इसे थरूर का निजी फैसला बता रहे है।


Download Android App
Download iOS App



