कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगातार कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। उन अटकलों पर अशोक गहलोत ने विराम लगा दिया है। गहलोत ने साफ किया कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने वाले है और उन्होंने सोनिया गांधी से माफी भी मांग ली है।
गहलोत ने सोनिया से की मुलाकात
दरअसल, आज अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से दोपहर दो बजे मुलाकात की है। यह मुलाकात दो घंटे तक चली थी। इस बैठक के बाद गहलोत मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा, ‘ मैं अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं यानी मैं चुनाव नहीं लडूंगा। अब राजस्थान के सीएम पर अंतिम फैसला सोनिया और राहुल गांधी को लेना है। मुझे आपत्ति नहीं है। मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है, क्योंकि राजस्थान में हुई घटना की वजह से जनता के बीच संदेश गया कि मैं सीएम बने रहना चाहता हूं। इस वजह से पार्टी को अपमानित होना पड़ा हैं। मैंने माफ़ी मांगी है। ‘
अशोक गहलोत ने मांगी सोनिया से माफी
वही, गहलोत ने आगे कहा कि वो इंदिरा गांधी के समय से ही कांग्रेस के वफादार रहे है, और आगे भी रहेंगे। उन्हें पार्टी का हर निर्णय मंजूर है। अगर उन्हें इस्तीफे के लिए कहा जाता है तो वो इस्तीफा दे देंगे। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। बता दें, अब गहलोत ने साफ कर दिया कि वो अध्यक्ष नहीं बनेंगे। जिसका मतलब साफ है कि अध्यक्ष पद के लिए अब दो लोगों में कड़ी टक्कर हो सकती है, जिसमें शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। दिग्विजय कल नामांकन दाखिल कर सकते है। उन्होंने ने भी आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।


Download Android App
Download iOS App



