Assembly By-Election : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव

Summary :

चुनाव आयोग (Election Commission) ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और तेलंगाना की 7 सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं 6 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। 
Image
इन चुनावों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। महाराष्ट्र की 166-अंधेरी ईस्ट, बिहार की 177- मोकामा और 101-गोपालगंज, हरियाणा की 47-आदमपुर, तेलंगाना की 93-मुनुगोड़ु, उत्तर प्रदेश की 139-गोला गोरखनाथ और ओडिशा की 46-धामनगर (SC) सीट पर चुनाव होगा।
आपको बता दें कि इसी साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। साल ख़त्म होने में अब सिर्फ 3 महीने का वक़्त बचा है, बावजूद इसके चुनाव सम्बंधित अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। हालांकि उम्मीद है कि इस सम्बन्ध में जल्द ही कोई न कोई अपडेट जारी होगा। गुजरात में 182 विधानसभा सीट और हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।

Desk Team