एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो पर नरेन्द्र मोदी का बयान, कहा – ‘आज का भारत तेज व दूर की सोचता है,

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी को एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत के विकास को प्रदर्शित करने के लिए येलहंका वायु सेना स्टेशन में ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी को एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत के विकास को प्रदर्शित करने के लिए येलहंका वायु सेना स्टेशन में ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  साथ ही पीएम मोदी ने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।
आज का भारत तेज व दूर की सोचता है 
Aero India 2023: PM नरेन्द्र मोदी बोले- 'आज का भारत तेज व दूर की सोचता है  और तुरंत फैसला लेता है' - Aero India 2023 LIVE pm modi attend India  biennial aerospace
पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता। जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। 
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है।
न्यू इंडिया की नई सोच को दर्शाता है एयरो शो
Aero India 2021: भारत के तेजस से लेकर US के बमवर्षक पर रहेगी नजर - Trending  AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 न्यू इंडिया की नई सोच को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ सालों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है। आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि भारत की ताकत भी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग के दायरे और आत्मविश्वास पर केंद्रित है। 
आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा

Aero India-2023:अगले माह बेंगलुरु में होगा एयरो इंडिया शो, राजनाथ बोले- मेक  इन इंडिया सिर्फ भारत के लिए नहीं - Aero India-2023 From 13th To 17th  February In Bengaluru - Amar Ujala
बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है।
भारत पर बढ़ा पूरे विश्व का विश्वास- पीएम मोदी 
PM Modi at G20 Summit LIVE Updates: 2014 के पहले उसके बाद के भारत में बहुत  बड़ा फर्क स्पीड और स्केल का है- PM मोदी - PM Modi in bali live updates
पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

Desk Team