कांग्रेस के द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा हर दिन एक नई मोड़ लेती जी रही है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह व्यापक यात्रा हर राज्यों से गुजर रही है और इसी दौरान पार्टी जनता से मिलकर उनकी परेशानियों को केंद्र सरकार के सामने रख रही है। राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भारत जोड़ो यात्रा 20 नहीं बल्कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बोदरली गांव में प्रवेश करेगी।
23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा
कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 20 नवंबर को प्रवेश करने की पूर्व में तारीख तय की गई थी, मगर 21 नवंबर को विश्राम दिए जाने की योजना थी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी आने की आशंका थी, लिहाजा इसमें बदलाव किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बोदरली गांव में प्रवेश करेगी। बीते रोज पार्टी के प्रमुख नेताओं जिनमें राज्य के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के अलावा पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव आदि शामिल है, उन्होंने राहुल गांधी से महाराष्ट्र में मुलाकात की थी। उसके बाद ही कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के तय हुए कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा 23 नवंबर को राज्य में प्रवेश करेगी और पांच दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होगी। कुल मिलाकर यह यात्रा राज्य में 13 दिन रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



