प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहार और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर को शुरू होगी। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों और उनके चाहने वालों ने कई उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट किए हैं। इनमें पेंटिंग मूर्तियां हस्तशिल्प लोग कलाकृतियां समेत कई उपहार मौजूद हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल
प्रधानमंत्री को मिले ये उपहार और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री को दिए गए 1200 उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी होगी। स्मृति चिन्ह और उपहारों में एक से एक बढ़कर उपहार और कलाकृतियां मौजूद हैं, जिनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल है।

हस्तियों द्वारा दिए गए काफी अनमोल तोहफे शामिल
इन उपहारों में खेल जगत से लेकर अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग हस्तियों द्वारा दिए गए काफी अनमोल तोहफे शामिल हैं। इनमें कई जानी-मानी खेल हस्तियों द्वारा ऑटोग्राफ की हुई जर्सी, उनके खेलने का सामान आदि चीजें शामिल हैं।यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए एक साइट पर आपको लॉगिन कर इस नीलामी में भाग लेना होगा।पहली बार इस तरीके की नीलामी जनवरी 2019 में पीएमओ द्वारा शुरू की गई थी। यह इस श्रृंखला की चौथी नीलामी होगी। पहले की तरह नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा। इस नीलामी में 100 से लेकर 5 लाख रुपये तक की बोली लगाकर लोग अपने मनचाहे उपहार खरीद सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



