27 साल के हुए बाबा धीरेंद्र शास्त्री, जन्मदिन पर बागेश्वर धाम में खास तैयारी

Summary :

बाबा बागेश्वर इन दिनों खुब चर्चा में बने हुए है। वो अपनी भविष्यवाणी को लेकर पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले धीरेंद्र शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन है।

बाबा बागेश्वर इन दिनों खुब चर्चा में बने हुए है। वो अपनी भविष्यवाणी को लेकर पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले धीरेंद्र शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन है। बाबा बागेश्वर आज 27 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। लाखों की संख्या में उनके भक्त इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं।
आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
कई भक्त उनसे आशीर्वाद लेने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम में भक्तों का जमावड़ा बीते शनिवार से ही शुरू हो गया था। यहां गुरु पूर्णिमा   के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बता दें यहां  5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है जिसका समापन 5 जुलाई को होगा।
 4 जुलाई को बाबा का जन्मदिन
इससे पहले 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके साथ ही खबर ये भी है कि बाबा ने भक्तों के लिए  गुरु दिक्षा का कार्यक्रम रखा है।अपने खास दिन पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरु दिक्षा देंगे।  उनके जन्मदिन पर विशेष प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है।
नोएडा मे बाबा का दरबार लगेगा
बता दें बाबा बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए लाखों की भीड़ उनके पास पहुंचती  है। बाबा को लाखों चाहने वाले हैं। इस महीने ही वो नोएडा में अपना दरबार लगाने वाले है। इसलिए यहां पहले से इंतजाम किए जा रहे है। बताया जा रहा है कई लाख लोग यहां पहुंंच सकते है । उनकी सुविधा के लिए तेजी से काम चल रहा है।

Desk Team