बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ के चलते लाइम लाइट में बनी हुई हैं। ये मोस्ट अवेटेड फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस को लम्बे समय से इंतज़ार था। वहीं, अमीषा पटेल का करियर भी इस फिल्म के साथ चल सकता है। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस को लेकर कई किस्से इंटरनेट पर सर्कुलेट होने लगे हैं।

आपको बता दें, अमीषा पटेल अपने बेबाक बयानों के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। वो विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी कई बार खुलकर बोल चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस रिश्ते के बारे में बात करना उनके करियर पर काफी भारी पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री में ईमानदारी नहीं चलती।

उन्होंने कहा, “इस इंडस्ट्री में अगर आप ईमानदार हैं तो ये ईमानदारी लोगों को पसंद नहीं आती। मैं बहुत ऑनेस्ट हूं, मेरे साथ जो हो रहा है वो आपको पता चल जाएगा। मेरी फीलिंग्स सबके सामने होती हैं। मैं सोचती नहीं हूं, मुझे लगता है कि ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कमी रही है। बेशक मेरे दो ही रिलेशनशिप रहे हैं वो भी सबको पता चल गए, उनका मेरे करियर पर काफी बुरा असर पड़ा।”

“12-13 साल तक मैंने तय कर लिया, कोई मर्द नहीं, सिर्फ शांति। मैं अपने जीवन में कुछ और नहीं चाहती।” अमीषा ने आगे कहा, “जिस तरह एक लड़की का सिंगल होना उसके आसपास काम करने वालों को आकर्षक लगता है। ये उसी तरह दर्शकों को भी ज्यादा आकर्षक लगता है। उन्हें लगता है कि अगर आप सिंगल हैं या आप इंडस्ट्री में किसी को या किसी सुपरस्टार को डेट कर रहे हैं तो इससे सिर्फ आपके करियर को फायदा होता है। नहीं तो वे इसे एक्सेप्ट नहीं करते हैं।”

“एक हीरोइन जो किसी हीरो को डेट कर रही है, वो अभी भी हीरो के साथ फिल्में कर सकती है और उसे काम मिलता रहेगा। मेरे केस में ऐसा नहीं था, इसलिए मेरे करियर पर इसका बुरा असर पड़ा, लेकिन आप इससे सीखते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



