BBC IT Raid: केंद्र पर भड़के विपक्षी दल, कार्रवाई को बताया ‘‘डिक्टेटरशिप के संकेत और अघोषित आपातकाल’’

Summary :

ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ‘सर्वे ऑपरेशन’ ने मोदी सरकार को तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर ला दिया है।

ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ‘सर्वे ऑपरेशन’ ने मोदी सरकार को तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर ला दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने IT विभाग की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार को तानाशाह करार दिया है। आपको बता दें कि  बीबीसी पर कथित टैक्स चोरी का आरोप है। 
भारत की साख को नुकसान पहुँचा रहे PM मोदी

आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने संवादाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि ये संकेत हमारी देश की डेमोक्रेसी के लिए अच्छे नहीं है। ये जो संकेत आ रहे आ रहे है केंद्र सरकार से ये डिक्टेटरशिप के संकेत है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र की बात हम करते है और उस प्रजातंत्र के अंदर अगर ये काम हमारी केंद्र सरकार कर रही है तो ये पूरी दुनिया में भारत की शर्मनाक तस्वीर बना रही है। भारद्वाज ने कहा कि अब बीबीसी जैसी विश्व संस्था पर छापेमारी कर मोदी जी दुनिया में भारत की साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल 

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे अघोषित आपातकाल करार दिया। केंद्र पर आरोप लगाया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। बता दें कि ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी बीबीसी (BBC) की डॉक्टूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” बीते दिनों काफी चर्चा में रही है। दरअसल इस डॉक्टूमेंट्री में गुजरात में हुए 2002 के दंगों और उस समय के राजनीतिक हालातों को दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ही इस डॉक्टूमेंट्री को बनाया गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने बाद में डॉक्टूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
बीबीसी सबसे भ्रष्ट कॉर्पोरेशन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’’ करार दिया और कहा कि इस मीडिया समूह के खिलाफ आयकर विभाग का जारी ‘‘सर्वे ऑपरेशन’’ नियमों और संविधान के तहत है।
   

Desk Team