बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान अपने दबंग अंदाज से आज भी लाखों लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। ऐसे में आज पूरा देश वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहा हैं। वैसे तो सलमान खान बहूतों के वैलेंटाइन होंगे। लेकिन क्या सलमान की ज़िन्दगी में उनकी कोई वैलेंटाइन है या नहीं अब इस बात का खुलासा भी सामना आया हैं। जहां इंटरनेट पर सलमान खान का वैलेंटाइन प्लान तेजी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल इन दिनों सिंगल रहने वाले सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने नए प्लान के बारे में बता रहे हैं। इसी दौरान एक जर्नलिस्ट ने सलमान खान से पूछ लिया कि ‘वेलेंटाइन डे आने वाला है क्या कुछ खास प्लानिंग होने वाली है आपकी तरफ से? इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान पहले तो थोड़ा मुस्कुराए और फिर कहा, ‘वेलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई. या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन्स डे से?’ सलमान खान ने सभी को वैलेंटाइन्स डे की बधाई दी। ‘आप सभी को वैलेंटाइन्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान भला करे, सुरक्षित रहें’
ऐसे में आज वैलेंटाइन डे के मौके पर भाईजान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ कई सीन्स भी जोड़ दिए गए हैं, जिस पर नेटिज़न्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रूलोगे क्या भाई’ वहीं एक और यूजर ने लिखा है, ‘सुरक्षित रहें लगता है सलमान भाई ने बजरंग दल ज्वाइन कर लिया’

वही सलमान खान कब शादी करेंगे ये तो अब एक सवाल ही बनकर रह गया हैं। क्यों की इस बात का जवाब न तो सलमान खान के पास है नाही ही उनके किसी भी फैंस या परिजन के पास। वही जल्द ही ईद के मौके पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाला हैं।

कल ही फिल्म का गान रिलीज किया गया हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ मुख्या भूमिका में पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। साथ ही भाईजान के इस फिल्म से कई स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



