BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से नही डेल्टा से थे संक्रमित

Summary :

कुछ दिनों पहले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना के चपेट में आ गये थे। कहा जा रहा था कि सौरव गांगुली कोरोना के ओमीक्रोन से संक्रमित हो गये हैं. लेकिन उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

कुछ दिनों पहले BCCI अध्यक्ष सौरव
गांगुली कोरोना के चपेट में आ गये थे। कहा जा रहा था कि सौरव गांगुली कोरोना के
ओमीक्रोन से संक्रमित हो गये हैं. लेकिन उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट  निगेटिव आयी थी। इसके बाद भी उन्हें  एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. सौरव
गांगुली को चार दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। लेकिन अब सौरव गांगुली
के कोरोना संक्रमित होने के बारे में चौकांने वाला खुलासा हुआ हैं। जिसे सुनकर हर कोई चकित रह गया हैं ।

बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली कोरोना के
सबसे घातक डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं.
अस्पताल
के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि
  इसके गंभीर नहीं होने
के कारण उन्हें चार दिन बाद छुट्टी दी गई और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान
क्वारंटाइन पर रह कर इससे उबर सकते है
। अधिकारी ने कहा, ‘गांगुली के नमूनों की
जांच में डेल्टा प्लस स्वरूप पॉजिटिव मिला है.
 
हम इसका इलाज कर रहे हैं।   

इस साल दो बार अस्पताल में भर्ती हुए गांगुली

गांगुली
को इस साल के शुरू में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हृदय संबंधी कुछ
समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गई थी. उनके बड़े भाई स्नेहाशीष
गांगुली भी इस साल के शुरू में कोविड-
19
से संक्रमित हो गए थे।

Desk Team