भारत बॉयोटेक की सह-संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने मंगलवार को कहा कि कोविड के कारण कुछ कर्मचारियों के अवकाश पर होने के बावजूद कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन 30 दिन में 30 शहरों में पहुंचा है। इला ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कोवैक्सीन 30 दिन के भीतर 30 शहरों में पहुंची है। हमारे सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि ‘लॉकडाउन’ के बावजूद देश में टीकाकरण के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। कृपया उनके परिवारों के लिये प्रार्थना और दुआ कीजिए, कुछ कर्मचारी अभी भी काम से दूर, पृथकवास में हैं। टीका विभिन्न शहरों में निजी अस्पतालों को भेजा गया हैं। उनमें अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, एर्नाकुलम, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, मैसूर, पुणे, रायपुर, मोहाली और विजयवाड़ा के अस्पताल शामिल हैं।
पिछले सप्ताह भारत बॉयोटेक ने कहा था कि उसकी गुजरात स्थित अपने संयंत्र में 20 करोड़ अतिरिक्त खुराक का उत्पादन करने की योजना है। इससे कुल उत्पादन बढ़कर करीब एक अरब (100 करोड़ खुराक) खुराक सालाना पहुंच जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



