केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी । इस मिशन के लिये पांच वर्षो के लिये 1,600 करोड़ रूपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता संख्या सृजित कर सकेंगे
सरकारी बयान के अनुसार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिये गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक समान एवं सुगम पहुंच को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा । इसमें कहा गया है कि इसके तहत देश के लोग अपनी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता संख्या सृजित कर सकेंगे जिससे डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड को जोड़ा जा सकेगा ।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की पायलट परियोजना छह केंद्र शासित राज्यों लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव, पुदुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में पूरा किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



