मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल बने शिक्षक- नेताओं को तिरंगा पकड़ना सिखाया

Summary :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के कई राज्यों से होते हुए आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश कर गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा अपने हाथ में थाम कर चल रहे हैं, इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में बड़ा तिरंगा होता है।

राहुला गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में चल रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश के दौरान कांग्रेस नेताओं के लिए शिक्षक की भूमिका पर नजर आए। इसके पीछे का कारण है कि नेताओं को ठीक तरीकें से झंडा पकड़ना भी नहीं आता इसलिए उन्होंने तिरंगा सही तरीकें से पकड़ना सिखाया 
मध्यप्रदेश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 
bharat jodo yatra can congress party revive itself by bharat jodo yatra -  भारत जोड़ो यात्रा से पूरा होगा 'कांग्रेस जोड़ो' का मकसद, मिलेगी संजीवनी?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के कई राज्यों से होते हुए आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश कर गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा अपने हाथ में थाम कर चल रहे हैं, इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में बड़ा तिरंगा होता है। राहुल गांधी राज्य के तमाम बड़े नेताओं के साथ जब मंच पर थे तब तिरंगा थाम कर चल रहे युवक को मंच पर बुलाया गया और राहुल गांधी ने यह तिरंगा कांग्रेस नेताओं को सौंपा।
राहुल गांधी ने  झंडा पकड़ना सिखाया 
राहुल गांधी ने जब यह तिरंगा कांग्रेस के नेताओं को सौंपा तो कई नेता ऐसे थे जो तिरंगे को पार्टी के झंडे के डंडे की तरह पकड़ रहे थे, यह बात राहुल गांधी के गले नहीं उतरी, फिर क्या था राहुल गांधी ने तिरंगे झंडे के डंडे को पकड़ा और उन नेताओं को बताया कि आखिर तिरंगे झंडे का डंडा कैसे पकड़ा जाता है। वास्तव में तिरंगे झंडे को पकड़ने का भी प्रोटोकॉल है। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के किसी नेता ने प्रतिक्रिया तो जाहिर नहीं की, मगर सब राहुल गांधी द्वारा दी जा रही सीख को अचरज भरी नजर से जरूर देखते रहे।

Desk Team