Bigg Boss 17: Sunny Tehalka हुए घर से बेघर, Abhishek Kumar से भिड़ने पर हुआ शॉकिंग Eviction

Summary :

‘बिग बॉस 17’ अपनी शुरुआत से ही चर्चे में रहा है। ये शो दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दे रहा है। Salman  Khan के शो में हर सीजन की तरह इस बार भी सदस्य दोस्ती, प्यार और वार करते नजर आए हैं। कभी पुराने रिश्ते टूट गए, तो कई नए रिश्ते बनते नजर आते हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कई बार बिग बॉस के सबसे अहम नियम का उल्लंघन होता नजर आया है। कई बार सदस्यों को एक-दूसरे पर आक्रामक होते देखा गया है। । हालांकि, बीते दिन Sunny Arya उर्फ Tehalka भाई और Abhishek…

‘बिग बॉस 17’ अपनी शुरुआत से ही चर्चे में रहा है। ये शो दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दे रहा है। Salman  Khan के शो में हर सीजन की तरह इस बार भी सदस्य दोस्ती, प्यार और वार करते नजर आए हैं। कभी पुराने रिश्ते टूट गए, तो कई नए रिश्ते बनते नजर आते हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कई बार बिग बॉस के सबसे अहम नियम का उल्लंघन होता नजर आया है। कई बार सदस्यों को एक-दूसरे पर आक्रामक होते देखा गया है। । हालांकि, बीते दिन Sunny Arya उर्फ Tehalka भाई और Abhishek Kumar के बीच हुई झड़प इतनी बढ़ गयी कि बिग बॉस ने सनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, घर से बेघर हुए Tehalka भाई ने अब इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है।

HIGHLIGHTS

  • Tehalka का हुआ Shocking Eviction
  • Sunny  ने किया Bigg Boss के अहम नियम का उल्लंघन
  • Abhishek के साथ शारीरिक हिंसा कारण घर से आउट हुए
  • Tehalka बोले Abhishek का उकसावा दूसरे स्तर पर है

Abhishek पर भड़कना मेरी बड़ी गलती

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Tehalka भाई उर्फ सनी आर्य को बिग ब़ॉस में दर्शकों का प्यार मिल रहा था। वे घर के सबसे इंटरटेनिंग सदस्य माने जाते थे। लेकिन अभfषेक के साथ हुई आक्रामक फाइट ने उनके खेल को बुरी तरह प्रभावित किया और Sunny का शोकिंग इविक्शन हो गया।Abhishek Kumar के साथ शारीरिक हिंसा कर घर के नियमों का उल्लंघन करने के कारण तहलका को ‘बिग बॉस 17’ से बाहर कर दिया गया। सनी ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद इस घटना पर खुलकर बात की है। सनी ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया, और Abhishek पर भड़क कर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की।

Abhishek ने किया Provoke

सनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह आक्रामक व्यक्ति नहीं हैं। सनी ने कहा, ‘मैं गुस्से वाला बंदा नहीं हूं। मैंने किसी लड़की से बदतमीजी नहीं की। मेरी किसी और के साथ लड़ाई नहीं हुई। किसी के साथ अगर लड़ाई हुई तो वह था Abhishek ।’ Sunny ने दावा किया कि Abhishek का उकसावा दूसरे स्तर पर है, और वह सिर्फ अपने भाई Arun का बचाव कर रहे थे।

“मैं बहुत टाइम से कंट्रोल करके बैठा था। ये हर बात में अरुण को टारगेट करता था, और अरुण मेरे भाई जैसा है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उसके जैसा कोई मिला। तो, मेरा वह विस्फोट था अरुण को बचाने के लिए। मैं अंदर से परेशान था, मेरा गुस्सा फूट गया। उनके बीच हुई मारपीट के बाद Abhishek की प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए उन्होंने इसे कैमरे के लिए बनाया गया नाटक बताया। सनी ने कहा, ‘ये रिएक्शन उसका कैमरे के लिए था, और वह पहले भी कर चुका है। जब उसने ओवरिएक्ट किया तो निर्माताओं ने मुझे बाहर करने का फैसला किया।“

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Desk Team