Ranbir Kapoor, Bobby Deol की ‘Animal’ 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Summary :

Ranbir Kapoor’s Animal Box Office: बॉलीवुड फिल्म स्टार Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna स्टारर निर्देशक Sandeep Reddy Vanga की मूवी Animal को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं। इन दो दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई हासिल की है। सामने आईं फिल्म के कारोबार की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार Ranbir Kapoor की मूवी ने महज दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली। इस फिल्म ने दूसरे दिन ही शानदार रकम हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली है। बॉलीवुड फिल्म स्टार Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna स्टारर…

Ranbir Kapoor’s Animal Box Office: बॉलीवुड फिल्म स्टार Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna स्टारर निर्देशक Sandeep Reddy Vanga की मूवी Animal को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं। इन दो दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई हासिल की है। सामने आईं फिल्म के कारोबार की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार Ranbir Kapoor की मूवी ने महज दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली। इस फिल्म ने दूसरे दिन ही शानदार रकम हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली है।

  • बॉलीवुड फिल्म स्टार Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna स्टारर निर्देशक Sandeep Reddy Vanga की मूवी Animal को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं
  • Ranbir Kapoor की मूवी ने महज दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली
  • ‘Animal‘ ने इसके साथ ही साल 2023 की टॉप ग्रोसर मूवी शाहरुख खान की ‘जवान’ को बॉक्स ऑफिस नंबर गेम में पीछे छोड़ दिया है

‘एनिमल’ ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड

दिलचस्प बात ये है कि ‘Animal‘ ने इसके साथ ही साल 2023 की टॉप ग्रोसर मूवी शाहरुख खान की ‘जवान’ को बॉक्स ऑफिस नंबर गेम में पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की जवान ने रिलीज के दूसरे दिन कुल 111.73 करोड़ रुपये की कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी। जबकि, ‘एनिमल’ ने ये 113.12 करोड़ रुपये दूसरे दिन कमा डाले।

कुल इतने करोड़ रुपये में बनी थी ‘एनिमल’

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार Ranbir Kapoor  और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘Animal‘ को बनाने में मेकर्स ने काफी लिमिटेड बजट के साथ बनाया है। मूवी को बनाने में निर्माताओं ने महज 100 करोड़ रुपये ही खर्चे हैं। ये रकम फिल्म रिलीज के महज दूसरे दिन ही सिनेमाघरों से निकाल चुकी है। इसके साथ ही अब मूवी प्रॉफिट जोन में हैं। इसके आगे फिल्म जितनी कमाई करेगी वो इसका शुद्ध मुनाफा होगा। बता दें कि फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर भी दूसरे दिन ही करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज कराने वाली है।

पहले दिन ही 8 बड़े रिकॉर्ड्स बना चुकी है ‘एनिमल’

Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna की इस फिल्म ने सिनेमाघरों से धुआंधार ओपनिंग ली थी। मूवी ने रिलीज होते के साथ ही 8 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इस मूवी ने साल 2023 की दूसरी टॉप ओपनर, बॉलीवुड सिनेमा की दूसरी टॉप ओपनर मूवी, Ranbir Kapoor–Rashmika Mandanna और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के करियर की टॉप ओपनर समेत ये मूवी नॉर्थ अमेरिका में भी पहले दिन बंपर ओपनिंग वाली फिल्मों का रिकॉर्ड बना चुकी है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।