पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चार राज्यों में जीत का परचम लहराया। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया और सरकार गठन के बाद कामकाज शुरु भी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों को आए आज 10 दिन बीत चुके है लेकिन बीजेपी अभी तक 4 राज्यों में किसी में भी सरकार का गठन नहीं कर पाई है। उत्तराखंड और गोवा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही है। दिल्ली में बैठकों का दौर लगातार जारी है।
यूपी में 25 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन ने उत्तरप्रदेश ने 273 सीटें जीत बहुमत हासिल किया। 25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। यूपी में 37 साल बाद किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बाद बहुमत हासिल किया है। सरकार गठन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
उत्तराखंड और गोवा में सीएम चेहरा नहीं तय
उत्तराखंड और गोवा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजधानी दिल्ली में बीजेपी हाईकमान की बैठकों का दौर कई दिनों से जारी है। आज देहरादून में विधायक दल की बैठक का भी आयोजन होगा, जिसके बाद सीएम चेहरे की भी घोषणा तय मानी जा रही है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नाम सबसे आगे चल रहा है। गोवा में कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। हांलाकि, इस पर संसदीय दल की बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। मणिपुर में एन बिरेन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
एक्शन में भगवंत मान सरकार
16 मार्च को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सरकार का गठन होती ही आप सरकार ने काम भी शुरु कर दिया है। सरकार की ओर से प्रदेश में 25 हजार नौकरियों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। बीते दिन दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक भी की। आज उत्तराखंड और मणिपुर में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरों का ऐलान हो सकता है।
पंजाब में कई दूसरी पार्टियों के नेताओं की पत्नियों और बच्चों ने हमें Vote डाली है।
5 साल में इतना काम करेंगे कि अगली बार वो सभी नेता भी हमें Vote दे देंगे।
– श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/OlqjCbqbOT
— AAP (@AamAadmiParty) March 20, 2022


Download Android App
Download iOS App



