भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शनिवार को सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की। पार्टी के आधिकारिक ट्वीट में एक वीडियो संदेश के साथ कहा गया,”हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले बहादुर सैनिकों की बेजोड़ वीरता को सलाम करते हैं।” वीडियो फुटेज में सेना की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों एवं साक्षात्कार के दौरान टिप्पणियों की झलक भी दिखायी गई है।
We salute the unmatched valour of our brave soldiers who conducted Surgical Strikes. #ParakramParv pic.twitter.com/KaeqIEJEDH
— BJP (@BJP4India) September 29, 2018
भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट में कहा,”दो साल पहले, 28/29 सितंबर की मध्यरात्रि को, भारत ने सीमा पार दुश्मन के शिविरों पर हमला किया ताकि अपने सैनिकों की कायरतापूर्ण हत्या का बदला ले सके। अमेरिका और इजरायल के अलावा भारत दुनिया में एकमात्र तीसरा देश ऐसा जो ऐसा कर सका।”
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को लेकर शुक्रवार को इंडिया गेट पर ‘पराक्रम पर्व’ का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों के हमले में 18 जवानों के शहीद होने के लगभग 10 दिनों बाद सेना ने 28-29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की।


Download Android App
Download iOS App



