BJP ने बनाया राष्ट्रव्यापी प्लान, जनता को बताएंगे बजट से जुड़ी तमाम खूबियां, PM मोदी ने दिया निर्देश

Summary :

निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट की खूबियों और उपलब्धियों की जानकारी को देश की आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की योजना तैयार कर ली है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट की खूबियों और उपलब्धियों की जानकारी को देश की आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की योजना तैयार कर ली है। भाजपा ने अपने सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकरियों के साथ-साथ सभी प्रदेश इकाइयों के नेताओं को इस अभियान में जुट जाने का निर्देश दिया है।
BJP बजट को लेकर करेगी प्रेस कांफ्रेंस
पार्टी ने अपने सभी सांसदों को संसद के वर्तमान सत्र के बीच में मिले ब्रेक और संसद सत्र के पहले चरण के समाप्त होने के बाद शनिवार और रविवार को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्देश दिया है। पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा सांसद 5, 6, 12 और 13 फरवरी को अपने-अपने इलाकों में प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के जरिए क्षेत्र की जनता को बजट की खूबियों के बारे में बताएंगे।
परतु के नेता और कार्यकर्त्ता बताएंगे बजट की विशेष बातें 
पार्टी के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेता भी राज्यों और जिलों में जनता को बजट की विशेष बातों को बताते नजर आएंगे । पार्टी ने बजट में घोषित की गई महत्वपूर्ण योजनाओं का वर्चुअली बैठक कर प्रचार-प्रसार करने की भी योजना बनाई है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने वेबसाइट और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बजट की खास बातों का प्रचार-प्रसार करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर इस प्रचार-प्रसार की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी किया जाएगा।
PM नरेंद्र मोदी ने दिया निर्देश 
दरअसल, बुधवार को देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बजट की खूबियों, उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार ही भाजपा ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना तैयार की है।

भारत में शुरू हुई नीडल रहित कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति, जानें पहले देश के किन हिस्सों में होगा इस्तेमाल

Desk Team