बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया सूत्रों के अनुसार, बीओपी केएस वाला के क्षेत्र में चेतावनी देने के बावजूद घुसपैठिया लगातार आगे बढ़ रहा था और रुक ही नहीं रहा था। खतरे को भांपते हुए जवानों ने उसे ढेर कर दिया गया।
हाल ही में पाकिस्तानी तस्करों से हुई थी मुठभेड़
इससे पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों मुठभेड़ हुई थी जिसमे एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी के साथ बीएसएफ के जवानों ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय तस्करी को विफल किया था।
बरामद किए थे हेरोइन और पिस्तौल
तस्करों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ जवानों को सर्च के दौरान 57.90 किलो हेरोइन, एक किलो 170 ग्राम अफीम, 2 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में कारतूस मिले थे। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 89 बटालियन के हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे पाकिस्तानी तस्करों की ओर से संदिग्ध हरकत दर्ज की थी।


Download Android App
Download iOS App



