देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए पार्टी ने आज अपने और अपने सहयोगी दलों के सांसदों का 100 प्रतिशत और सही मतदान सुनिश्चित करने की ट्रेनिंग के लिए बुलाया है।
बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग देने के लिए आज शाम को डिनर बैठक पर बुलाया है। संसद भवन परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे बीजेपी और सहयोगी सांसदों की यह ट्रेनिंग बैठक होगी।
PM मोदी समेत मौजूद होंगे लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सरकार के मंत्री और पार्टी के दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहेंगे। बैठक में सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के पूरे प्रोसेस के बारे में बताया जाएगा।
कैसे डालना है वोट? दी जाएगी ट्रेनिंग
इस ट्रेनिंग के दौरान, उन्हें पहली प्राथमिकता के महत्व के बारे में बताते हुए यह समझाया जाएगा कि वोट कैसे डालना है? ट्रेनिंग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बीजेपी सांसदों के लिए डिनर की भी व्यवस्था रखी गई है। रविवार को इसी तरह की ट्रेनिंग देने के लिए एनडीए के सभी सांसदों की बैठक भी बुलाई गई है।
रविवार को दोपहर 3 बजे बीजेपी एनडीए में शामिल अपने सभी सहयोगी दलों के सांसदों को भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग देते हुए यह समझाएगी कि उन्हें किस तरह से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डालना है।


Download Android App
Download iOS App



