नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी
रहती हैं। अपनी शादी के बाद मौनी दिन पर दिन पहले से भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही
है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और मौनी भी अपने फैंस के साथ
अपनी हर अपडेट शेयर करती रहती है। सूरज नांबियार संग शादी के बाद मौनी इस समय अपनी
मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। वहीं मौनी ने पति सूरज के साथ अपनी बेहद ही
प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने इंटरनेट वर्ल्ड में मानों आग ही
लगा दी है।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें वह और
उनके पति सूरज दोनों लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में मौनी ब्लू कलर की
बैकलेस और ब्रालेस गाउन पहने हुई हैं जबकि सूरज व्हाइट फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ
ब्लैक जींस में दिख रहे हैं। जहां फोटो में दोनों एक प्राइवेट मोमेंट शेयर करते
नजर आ रहे है वहीं बीच के किनारे का ये माहौल इस तस्वीर को और भी ज्यादा खूबसूरत
बना रहा है।
मौनी ने इस तस्वीरे को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ ही वक्त हुआ है और मैं तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।‘ मौनी के कैप्शन को देखकर लग रहा है कि वह अपने पति सूरज को
काफी याद कर रही है और उनको याद करते हुए उन्होंने अपनी ये प्राइवेट मोमेंट की कुछ
झलक फैंस के साथ भी शेयर की है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स खूब
कॉमेंट कर रहे हैं।
वही इससे पहले मौनी रॉय ने अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की थी जिसमें वह केवल चादर
लपेटे हुए अपना बैकसाइड लुक दिखाती नजर आ रही थी। बता दें कि मौनी रॉय ने इसी साल
27 जनवरी को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा में सात फेरे लिए थे।
इनकी शादी में सिर्फ फैमली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव
रोल में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
मूवी 9 सितंबर को 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने आने वाली है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं
में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App









