ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा। ताजमहल को तेजो महालय मंदिर बताना, बंद 22 कमरों को लेकर विवाद। क़ुतुब मीनार परिसर की क़ुव्वतुल इस्लाम मस्जिद में पूजा अर्चना की माँग। मथुरा में ज़िला अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में याचिका पर सुनवाई की अनुमति दी। आज देश में यही दावे किए जा रहे हैं। अब इस मामले में महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि ऐसा करके केवल मुसलमानों को भड़काया जा रहा है और उन्हें रिएक्ट करने पर मजबूर किया जा रहा है ताकि गुजरात और यूपी जैसी घटना को दोहराया जा सके।
कौन मुसलमानों को ज्यादा परेशान कर सकता
दरअसल देश को गुजरात मॉडल, यूपी मॉडल, असम या मध्य प्रदेश मॉडल बनाने की होड़ लगी हुई है। आप जो चाहें इसे कह लें। सभी मुख्यमंत्री एक दूसरे के साथ इस बात की होड़ लगा रहे हैं कि कौन मुसलमानों को ज्यादा परेशान कर सकता है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि, अंग्रेज हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ भड़काते थे। आज भाजपा भी वही काम कर रही है। प्रधानमंत्री यह सब शांति से देख रहे हैं। उनकी पार्टी को लगता है कि वे सब बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, मुसलमानों को परेशान करने और मुख्यमंत्रियों के आगे निकलने की होड़ में ही मंदिर और मस्जिद का मुद्दा उठाया जा रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा
बता दें कि आज वाराणसी की जिला अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। इसके बाद सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है। इसके साथ ही अपको बता दें कि एक दिन पहले ही महबूबा मुफ्ती ने भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा था कि मोदी, मोदी हैं। इसीलिए गठबंधन करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि यह एक जिन्न की तरह है जिसे बोतल में डालना था। बता दें कि महबूबा मुफ्ती अब भी भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर आलोचनाएं झेलती हैं। जब भी वह भाजपा के विरोध में बोलती हैं तो गठबंधन में सरकार बनाने की बात सामने आ जाती है।


Download Android App
Download iOS App



