राज्यसभा में बृहस्पतिवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आए तो कई केंद्रीय मंत्रियों सहित सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मेजें थप-थपा कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी प्रश्नकाल के दौरान सदन में जब आए और उस समय विदेश मंत्री एस जयशंकर पूरक सवालों का जवाब दे रहे थे। प्रधानमंत्री को सदन में आते देख भाजपा सदस्य अपने स्थानों खड़े हो गए और मेजें थप-थपा कर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सवाल भी सूचीबद्ध होते हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, प्रधानमंत्री के लोकसभा में आने पर भी सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



