भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।
2017 में काग्रेंस के टिकट पर जीते विल्फ्रेड
वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने पत्रकारों से कहा, ”मैंने आगामी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने के लिए राज्य विधानसभा के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी छोड़ने का पहले ही दे चुके थे संकेत
उन्होंने कहा, ”मैंने पहले ही भाजपा को चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैंने पार्टी से कहा था कि मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लड़ूंगा।
गोवा का विधानसभा का ज्यों त्यो चुनाव नजदीक आ रहा हैं। वैसे ही सियासी लोग दल बदल कर रहे हैं, गोवा में अबकी बार कई सियासी पार्टी अपना भाग्य आजमा रही है। जिनमें आम आदमी पार्टी व तृण्मूल काग्रेंस , सहित कई पार्टी गोवा की चुनावी रणभूमि में उतर रही हैं। पिछली बार भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत ना होने बावजूद भी भाजपा ने अपनी सत्ता कायम रखी थी।जिसकी बागडोर दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर ने संभाली थी। लेकिन उनके निधन के बाद भाजपा पहली बार गोवा में चुनाव में उतर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



