चीन की पीएलए ने भारतीय क्षेत्र के अंदर से, अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले से 17 वर्षीय किशोर का अपहरण किया हैं। तापिर गाओ ने पिछली साल भी चीनी सीमा को लेकर दावा किया था। जिसके बाद सरकार ने चीनी सीमा को लेकर यथास्थिति का खुलासा किया हैं। अब तापिर गाओ का ऐसा दावा किया हैं, जिसको लेकर सरकार को सकते में पड़ सकती हैं।
पिछले वर्ष क्या बोले थे तापिर गाओ
चीन की तरफ से नए गांव बसाने की खबरों पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा था कि भारतीय सीमा के पास चीन ने अपना गांव बसाना शुरू कर दिया हैं । जिसके बाद देश में सियासी भूचाल उठ गय़ा था । लेकिन ठीक उसके बाद तापिर ने कहा था कि चीन सेना का भारतीय सीमा के पास सैन्य शिविर बनाना कोई नई बात नहीं है। 80 के दशक से आज तक चीन लगातार कब्जा कर रहा है। आज हम कांग्रेस शासन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां गलत थी।


Download Android App
Download iOS App



